![]() |
| Advertisement |
लाल जी को कुछ नहीं
सूझा उन्होंने उसे दारू देकर विदा कर दिया। और अब उन्होंने कई जगह जाकर कई ओझा तांत्रिक ढूंढे ताबीज वगेरह बनवाई ताकि वो पहलवान परेशान न कर सके। मगर
इन सबका कोई ओचित्य नहीं था। क्योकि उसे तो सिर्फ लाल जी से दारू चाहिए थी न की लाल जी को कोई नुक्सान पहुँचाना था। दुआ ताबीज के बावजूद
कहीं न कहीं से खबर आती की फला गाँव में फला फला आदमी को किसी ने पकड़ लिया है और वो लाल जी को बुला रहा है।
लाल जी तुरंत समझ जाते और अनमने मन से वहां लोगो के आग्रह पर चले जाते। चार गाली उसको देते
चार गाली खुद को और अपने आलस्य को। अगर वो उन दिनों अर्थान पर जाकर भोग देते तो शायद ये मुसीबत कभी उनके पीछे न लगती। कभी बरसात, कभी जल
ती धूप, कभी रात, कभी सुबह, कभी कहीं तो कभी कही से कोई आ जाता के लाल जी चलो दारू देके उसको बचा लो। उन्हें अपना काम छोड़ कर भी जाना पड़ जाता
। लाल जी को ये सब करते हुए करीब एक साल बीत चुका था। अभी तक उन्हें कोई काबिल जानकार नहीं मिला था की वो अपना पीछा छुड़ा पाते, जो मिले भी उन्होंने हाथ डालने से मना कर दिया।
एक बार कहीं से एक जोगी घूमता फिरता न जाने कहाँ से उस गाँव में आ गया। उसने लाल जी के घ
र का पता पूछा। और लाल जी के घर पहुँच गया। लाल जी ने जब एक अनजान आदमी को दे
खा तो वो तुरंत तैयार हो गए की फिर से उसी ने किसी को पकड़ा होगा जिससे ये जोगी बुलाने आया है।
"लाल जी आपसे एक बात करनी है। क्या आप मेरे साथ थोड़ी देर के लिए बाहर आएंगे ?" जोगी ने लाल जी से कहा। लाल जी को उनके बड़े भाई को भी थोड़ी हैरा
नी हुयी के बुलाने नहीं आय सिर्फ बात करने आये हैं। जोगी लाल जी को एक किनारे ले गए।
"मैंने एक पहलवान जेसे आदमी को वहां रेल की पटरी पर देखा है वो मर चुका है। उसने मुझे तुम तक ये सन्देश देने को कहा है की तुम उसे दारू पिलाओ एक निश्चि
त समय अंतराल पर। क्या तुम जानते हो उसे?" जोगी ने लाल जी से कहा।
इतना कहना की लाल जी ने सारी अपनी व्यथा जोगी को सुना दी और कहा की" शायद ये मेरी भाग्य ही है जो मुझे अपने आलस्य की सज़ा इस कदर मिल रही है।"





0 comments: